एनटीपीसी के खिलाफ़, डम्फर मालिकों ने खोला मोर्चा


गाडरवारा में अपनी तानाशाही के लिये मशहूर एनटीपीसी प्रबंधन पर डम्फर मालिकों ने आरोप लगाया है कि हम अपने डम्फर से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पर अब हमारी जीविका पर संकट आ गया है ।
क्योंकि एनटीपीसी के अधिकृत बाहर से आये ठेकेदारों द्वारा, कोयले के रेक के परिवहन में बाहर के डम्फरो का उपयोग किया जा रहा है हमे सहभागी नहीं बनाया जा रहा, ठेकेदार द्वारा कोल रेक में बाहर के डम्फरो का उपयोग किया जा रहा है जिससे हम लोगों को आर्थिक क्षति उठानी पड रही है जबकि पूर्व में इसी कार्य में संलग्न ठेकेदारों द्वारा स्थानीय डम्फरो को शामिल किया गया था लेकिन वर्तमान में यहाँ के एक भी डम्फरो को शामिल नहीं किया जा रहा है ।
इस विषय में डम्फर मालिकों ने गाडरवारा एसडीएम को ज्ञापन दिया है और कहा है कि हमारे डम्फरो को एनटीपीसी कोयले के परिवहन में शामिल किया जाये।
जब इस विषय पर गाडरवारा एसडीएम राजेश शाह से बात की गई तो उन्होंने कहा हम एनटीपीसी प्रबंधन को इस पर पत्र जारी कर रहे हैं ।
