भाजपा का सदस्यता अभियान: भाजपा हमेशा ही जनकल्याण के लिए राजनीति की हिमायती रही है – मनोज तिवारी

0 41
AD Top-1 728×100

दिल्ली, 17 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के तहत नवीन शाहदरा जिले ने आज शाहदरा चैक पर सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी के दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों की भारी भीड़ लग गयी और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में फस्ट टाइम वोटर, महिलायें और गरीब तबके के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये।
सदस्यता ग्रहण करने वाले नव सदस्यों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव प्राप्त कर चुकी है और अनुच्छेद 370, तीन तलाक को खत्म कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भाजपा कार्यकर्ता की नेतृत्व एवं कार्यक्षमता की मिशाल कायम की है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर चलकर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनायें पहुँच रही हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100