मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा पत्रकार श्री नारद के निधन पर शोक व्यक्त

0 37
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 12 अगस्त।  मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वरिष्ठ पत्रकार श्री निर्मल नारद के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री नारद एक सजग पत्रकार थे। उन्होंने जन आवाज को अपनी लेखनी का माध्यम बनाया था। प्रदेश ने एक सामाजिक सरोकार से जुड़े पत्रकार को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया ने वरिष्ठ पत्रकार श्री निर्मल नारद के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। सामाजिक न्याय मंत्री ने श्री नारद को जबलपुर की पत्रकारिता का स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री घनघोरिया ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा नारद परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100