प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँची नीलीमा की शिकायत

*कौड़िया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जीवाड़ा*

नरसिंहपुर लंबे समय से महिला बाल विकास विभाग में भर्ती को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायतें मिलती रही है लेकिन कोई खुलकर बोलने तैयार नहीं होता पर आज कौडिया की श्रीमति नीलीमा नामदेव ने इस फर्जीवाड़े के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद की है और माननीय प्रधानमंत्री तक शिकायत की है लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर कोई भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है उन्होंने हमें बताया कि दिनांक 14/11/ 2017 से दिनांक 30 /11/ 2017 तक महिला बाल विकास कार्यालय, चावरपाठा में आवेदन फार्म जमा किये जाने थे जिसका मैंने नियत तिथि के अंदर आवेदन जमा किया था और जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा दिनांक 11-04-2018 में मुझे चयनित किया गया था लेकिन कुमारी नेहा रजक ने संचालनालय विज्ञप्ति की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद 4/12/2017 में आवेदन दिया था, जोकि नियत तिथि के बाद जमा किया गया था और बड़ा सवाल यह है कि विज्ञप्ति में जारी की गई अंतिम दिनांक निकल जाने के बाद किस प्रकार आवेदन स्वीकार किया गया यह भी जांच का विषय है।
और अपर कलेक्टर महोदय ने कुमारी नेहा को नियुक्ति का आदेश दिया जो कि नियम के विपरीत है मुझे ऐसा लग रहा है कि गलत तरीके से कुमारी नेहा रजक की नियुक्ति की गई जो कि नियमों की अनदेखी है सभी जगह शिकायत कर दी है हमने अब हमें न्याय की तलाश है कब तक मुझे न्याय मिलेगा।
वही जब महिला बाल विकास अधिकारी नरसिंहपुर से बात की जाती है तो उनका कहना है कि हम प्रकरण को देखते हैं
