दूसरा टी20: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

फ्लोरिडा,4 अगस्त। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया रविवार को दूसरा टी20 मैच खेलने फ्लोरिडा के ही मैदान पर उतरेगी। मैच का प्रसारण रात आठ बजे से सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा। शनिवार को इसी मैदान पर भारतीय टीम ने पहला टी20 मैच 4 विकेट से जीत लिया था। आज फिर दोनों टीमें बिना किसी आराम के सीरीज का अगला मैच खेलने उतरेंगी। टीम इंडिया की नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज को जीतने पर रहेंगी। अभी टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम आज किसी भी हाल में मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी।
पहले टी20 में भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन उसकी बल्लेबाजी की कमजोरी फिर से सभी के सामने जगजाहिर हो गई। हो सकता है कप्तान कोहली आज के मैच में में बदलाव के साथ उतरें। हो सकता है कि चार नंबर के लिए केएल राहुल का आज मौका दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि आज दीपक चाहर और राहुल चाहर को चांस मिल सकता है।
शनिवार को टीम इंडिया ने सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर अपने दौरे का आगाज जीत के साथ किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी जबरदस्त तरीके से फ्लॉप रही। 96 रन के लक्ष्य में भी भारतीय टीम ने 6 विकेट खो दिए थे। टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज टी20 का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर हैं और वो सिर्फ पहले नंबर पर काबिज क्रिस गेल से एक सिक्सर दूर हैं। क्रिस गेल 58 मैचों में 105 छक्के लगा चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा 95 मैचों में 104 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेल को पीछे छोड़ने के लिए रोहित शर्मा को आज दो छक्के लगाने होंगे।
टीमें :- भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।
वेस्टइंडीज:- कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), सुनील नरेन, जेसन मोहम्मद, कीमो पॉल, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर),ओशेन थॉमस, एंथनी ब्रैम्बल (विकेटकीपर), शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुइस।
