कलेक्टर व एसपी ने किया पौधारोपण

0 81
AD Top-1 728×100

कलेक्टर एवं एसपी ने होमगार्ड परिसर में किया पौधारोपण।

होमगार्ड कार्यालय परिसर में कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने अशोक के पौधों का पौधारोपण किया उनके साथ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शैलेंद्र सहगल तथा प्लाटून कमांडर कुमारी समीक्षा बक्शी ने भी पौधारोपण किया नगर सेना कार्यालय के नजदीक बने परेड ग्राउंड में नगर सेना के 100 जवानों ने फलदार पौधे लगाएं ।

पौधारोपण के अवसर पर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरणों का अवलोकन कर संतोष जाहिर किया प्लाटून कमांडर वीरेंद्र सूर्यवंशी एएसआई नीरज ठाकुर हवलदार सादिक एवं हवलदार सुंदर के मार्गदर्शन में जबलपुर से आई एसडीआरएफ की टीम के प्लाटून कमांडर सुधीर पटेल एवं हेड कांस्टेबल पुखराज तथा सैनिक दिलीप तिवारी आशीष तुलसी कुलदीप ने होमगार्ड के सैनिकों को अलास्का लाइट डीप ड्राइविंग सेट ड्राइविंग चैन सा रोटरी डिसक्यू रोबोट हैंडलिंग कटर इत्यादि उपकरणों के चलाने के तरीकों के बारे में सैनिकों को विस्तार से बताया कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यालय के संपूर्ण परिसर का निरीक्षण भी किया मनोरम सुव्यवस्थित परिसर को देखकर एवं होमगार्ड की प्राकृतिक आपदा प्रबंधन की तैयारी को नजदीकी से देख कर कहा कि यदि कोई आपदा आई तो उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है तथा प्रथम बार होमगार्ड परिसर में पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने अपने आगमन अवसर पर कहा कि मैंने एस डी इ आर एफ के उपकरणों को देखा है वह बहुत अच्छे हैं यदि कोई आपदा की स्थिति आती है तो मुझे पूरा विश्वास है होमगार्ड की टीम अच्छा काम करेगी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शैलेंद्र सहगल के प्रयासों से तैयार हुए व्यवस्थित एवं अनुशासित परिसर को देख कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने होमगार्ड को एक रबर बोट देने की बात भी कही इस पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शैलेंद्र सहगल ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता जाहिर की

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100