महाराष्ट्र सीएम निकालेंगे ‘रथयात्रा’ नारा लगाएंगे-फिर एक बार शिवशाही सरकार

0 48
AD Top-1 728×100

मुंबई ।  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके मद्देनजर पॉलीटिकल पार्टियों की गतिविधियों में तेजी आ गई है और जनता ही जनार्दन है इसको ध्यान में रखते हुए आम जनता से संवाद बढ़ाने को कोशिशें शुरु हो गई हैं।

राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी-शिवसेना सरकार भी इसे लेकर खासी एक्टिव हो गई है और विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है।
राज्य की फड़नवीस सरकार इस बावत तमाम काम कर रही है ताकि जनता का भरोसा जीता जा सके आखिर आम जनता ही उनकी सत्ता में पुर्नवापसी करा सकती है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रथ यात्रा निकालेंगे और विधानसभा चुनाव प्रचार के एक हिस्से के रूप में ‘फिर एक बार शिवशाही सरकार’ और ‘अबकी बार 220 के पार‘ के नारे लगाए जायेंगे ये रथ यात्रा अगस्त में शुरू होगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100