न्यूजीलैंडः आसमान में टकराए दो विमान, 2 पायलटों की मौत

0 46
AD Top-1 728×100

मास्टरटोन ।   न्यूजीलैंड के मास्टरटोन शहर में हूड एयरोड्रम के पास दो हल्के विमानों की हवा में टक्कर हो गई जिससे दोनों विमानों के पायलटों की मौत हो गयी। दोनों विमानों में टक्कर के बाद आग लग गई और वे जमीन पर गिर गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय मौसम भी ठीक था। नागर विमान प्राधिकरण हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम भेजेगी। परिवहन दुर्घटना जांच आयोग भी हादसे की वजह की जांच करेगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100