रेत में दफनाया BJP कार्यकर्ता का शव

0 62
AD Top-1 728×100

जबलपुर। जबलपुर के भेड़ाघाट थाना अंतर्गत स्वर्गद्वारी के पास एक युवक की हत्या कर शव को रेत में दफनाने का मामला सामने आया है, जहां युवक की हत्या कर शव को दफना दिया गया और उसके ऊपर ‘The End’ लिखा गया है,  मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ऋषभ जैन उर्फ सोनू (27 साल) है, जो बीजेपी का कार्यकर्ता था और गुरुवार रात घर से एक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से निकला था।

घर से निकलने के बाद सोनू रात भर घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद सोनू के परिजनों ने सोनू से बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन न लगने पर परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर सोनू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस को शुक्रवार की ही दोपहर 3 बजे के लगभग सोनू की बाइक मिली।

सोनू की बाइक के पास मिले खून के धब्बों को देखते हुए पुलिस और परिजन आगे बढ़े तो शव रेत में दबा मिला,  जिसके ऊपर ‘The End’ लिखा मिला है । शव मिलने पर सोनू के परिजनों को भी इसकी सूचना दी,  परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में शव को रेत से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है,  इसके साथ ही पुलिस ने मृतक की बाइक भी कब्जे में ले ली है और घटना स्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100