बेटी को पैदा करने के विषय में कई बार सोचना पड़ेगा अगर—-?

सोशल मीडिया में अपराधियों को बढावा देने वालों पर भी हो ठोस कार्रवाई

नाबालिग बच्चियों/बेटियों पर लगातार अपराध बढ रहे हैं वही दूसरी ओर सोशल मीडिया में कुछ असामाजिक तत्व अपराधियों की मानसिकता को बढावा दे रहे हैं ।
इसी संदर्भ में नरसिंहपुर जिलें की जागरूक मातृ शक्ति व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कहा है कि छोटी छोटी बच्चियों के साथ होने वाली दरिंदगी से जहाँ एक तरफ समाज का सभी वर्ग आहत है वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं को लेकर एक अलग ही तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है।

यह कि धर्म व जाति के आधार पर सोशल मीडिया में एक वर्ग विशेष समुदाय कभी पीड़िता के पक्ष में तो कभी अपराधी पक्ष के समर्थन में बयानबाज़ी करता दिखाई देता है । जिससे की समाज में वैमनस्य एवं नफरत बढती जा रही है जोकि भविष्य में गृह युद्ध की संभावनाओं को निर्मित कर सकती है अतः इसे रोकने समुचित कानून प्रक्रिया लागू की जावे ताकि किसी भी घृणित पोस्ट सोशल मीडिया में किये जाने पर संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जा सके।
मातृशक्ति द्वारा कहा गया कि दिनों दिन बच्चियों पर होने वाले अपराधों से माताओं में भय व्याप्त है कि आने वाले समय में इस माहौल पर अंकुश न लगाया गया तो फिर बेटियों को पैदा करने के विषय में सोचना पडेगा क्योंकि राजनीतिक वर्ग भी अपने फायदे के लिए नन्ही बच्चियों को मोहरा बना रहा है ।
समस्त मातृ शक्ति ने अपील की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कदम उठाये जायें एवं अपराधियों को सोशल मीडिया में सपोर्ट करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो।
ज्ञापन देते समय। बेटी सौम्या, बेटी प्रीति रैकवार, मां आश्रिता पाठक, मां मंजू श्रीवास्तव, मां सुनीता राजपूत, सुश्री इंदु सिंह,मां भारती कौरव, मां भगवती, सामाजिक कार्यकर्ता बाबू पटेल व शशि कांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
