राज्यपाल ने राजभवन में नव-निर्मित “पंचतन्त्र वन” में किया पौध-रोपण

0 38
AD Top-1 728×100

भोपाल । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज राजभवन परिसर में नव-निर्मित ‘पंचतन्त्र वन” का पौध-रोपण कर शुभारंभ किया। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी फलदार, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व के पौधे लगाये।

राज्यपाल ने राजभवन आने वाले नागरिकों और बच्चों को वन्य जीवन से रू-ब-रू कराने के लिए परिसर में कृत्रिम ‘पंचतन्त्र वन” का निर्माण करवाया है। इसमें वृक्षों के बीच बाघ परिवार, तेंदुआ, बराहसिंगा, चीतल, सांभर, बंदर, लंगूर, मोर, बगुला, दूधराज, तोता और किंगफिशर के मॉडल लगाये गये हैं। इन मॉडल्स के बीच ही औषधीय पौधे लगाये गये हैं। इसे सघन वन का रूप दिया गया है, जिसमें वन प्राणियों की आवाजों का स्पेशल इफेक्ट भी दिया गया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100