भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगी कमलनाथ सरकार की तबादला नीति : उमेश शर्मा

भोपाल। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही तबादला उद्योग शुरू कर दिया था, जो लगातार चालू है। इस उद्योग में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है और एक-एक अफसर का चार-चार बार तबादला करके कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने अपनी जेबें भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब सरकार ने जो नई तबादला नीति बनाई है, यह तबादलों के नाम पर चल रही लूट-खसोट और काली कमाई के कारोबार को और बढ़ावा देगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा ने कमलनाथ सरकार की नई तबादला नीति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
