प्रदेश में 55 आरओबी, 17 एफओबी और 400 पुल बनाये जायेंगे

0 57
AD Top-1 728×100

भोपाल । प्रदेश में सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिये 55 रेलवे ओव्हर ब्रिज (आर.ओ.बी.), 17 फ्लाई ओव्हर ब्रिज और 400 वृहद तथा मध्यम पुलों का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिये लोक निर्माण विभाग ने 5540 करोड़ रूपये की कार्य-योजना तैयार की है। सभी कार्य आगामी 5 वर्ष में पूर्ण किये जायेंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कार्य-योजना को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

Image result for indian over bridgeकार्य-योजना के अनुसार इंदौर में 6, ग्वालियर में 2, भोपाल में 5, छिन्दवाड़ा में 2 और जबलपुर में 2 फ्लाई ओव्हर ब्रिज का निर्माण कराया जायेगा। प्रदेश में रेलवे क्रासिंग पर 55 ओव्हर ब्रिज (आर.ओ.बी.) के अलावा 400 वृहद एवं मध्यम पुल बनाये जायेंगे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100