मां नर्मदा के लिए एक दिवसीय सांकेतिक धरना

0 83
AD Top-1 728×100

नरसिंहपुर (अभय बानगात्री) -मध्यप्रदेश की जीवन दायिनी मां नर्मदा पर जिस तरह से उत्खनन किया जा रहा है, वह काफी चिंताजनक है, यदि मां नर्मदा में उत्खनन बंद नही हुआ तो, ऐसा लग रहा है कि मानो हमारी आने वाली पीढ़ियों को मां नर्मदा के दर्शन नसीब नहीं होंगे।

वहीं जब लाखों श्रद्धालु नर्मदा जन्मोत्सव पर घाट घाट जाकर अपनी सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना कर रहे थे तब नरसिंहपुर जिलें में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच नरसिंहपुर के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओ व पत्रकारों ने मिलकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना किया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता अभय बानगात्री उपवास पर बैठे व सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहपुर को लिखित ज्ञापन देकर सरकार से मांग की है कि जल्द मां नर्मदा में उत्खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाये, एवं जो भी मां नर्मदा में उत्खनन करता पाया जाये उस पर धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर, उसके वाहन को राजसात किया जाये, अगर जल्द घोषणा नहीं की जाती तो, नरसिंहपुर से मां नर्मदा के लिए एक बडा जनआंदोलन की शुरुआत की जायेगी ।

सांकेतिक धरने में राकेश पटेल(रीछा वाले), सामाजिक कार्यकर्ता अभय बानगात्री, दीपचंद्र जाटव, मनोज शुक्ला, पीके पुरोहित (खुरपा वाले), पटेल साहेब (खुरपा वाले), राकेश राजपूत, कृष्ण कांत कौरव, रंजीत कौरव(भौरझिर), शेलेन्द्र मिश्रा, आशीष साहू, कमलेश साहू, अतुल नेमा, प्रमोद झारिया(गोटेगाव), अमित नेमा, अस्सू नेमा, सत्येन्द्र राय, सुबोध नामदेव, अज्जू भाई, विवेक बानगात्री, पवन शर्मा, अंशुल पटवा, राजेश झारिया, संजीव नेमा, टीकाराम विश्वकर्मा

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100