कोचिंग संचालको की हड़ताल को एनएसयूआई ने अवैधानिक बताया

सागर। कोचिंग संचालको द्वारा की जा रही हड़ताल को एन.एस.यू.आई ने अवैधानिक बताते हुये एवं छात्रों के हितो को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता वीरेन्द्र गौर के आवाह्न पर एन.एस.यू. आई के प्रदेश सहसचिव अनुरूध्द गौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में

एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि छात्र हितों के खिलाफ कोचिंग संचालक अपने अवैध निर्णय को वापिस लेते हुए पुनः कोचिंग संस्थानों को नियमानुसार चालू करे जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रो से आ रहे विद्यार्थियों का नुकसान न हो इस पर जिला कलेक्टर ने एन.एस.यू. आई के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि विद्यार्थियों के हित में जो भी हरसंभव प्रयास हो सकता है वह जारी है औऱ कोचिंग संचालको को कोचिंग संस्थान नियमानुसार खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए इस दौरान प्रमुख रूप से अनिल पीपरा, दिव्यांक मोहासा, अजय अहिरवार, अक्षय सक्सेना अंकु चौरसिया, भारत कुर्मी, देशराज यादव, अनुज कुर्मी, श्रीकांत गोस्वामी, शिवम बहरोलिय, अंकित राजपूत,डी आर नामदेव आदि मौजूद थे।
