फिर से ट्रैक्टर घोटाला बना चर्चा का बिंदु पत्रकारों ने अपर कलेक्टर से पत्रकार वार्ता में तेजी के साथ उठाए मुद्दे

फिर से ट्रैक्टर घोटाला बना चर्चा का बिंदु पत्रकारों ने अपर कलेक्टर से पत्रकार वार्ता में तेजी के साथ उठाए मुद्दे

राजस्व प्रशासन: 10:30 से 6:00 बजे तक न्यायालय अनिवार्य- अपर कलेक्टर बीवी पांडे
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
एमजे पत्रकारिता
9993496274
सीधी जिले में कलेक्टर सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने जिले की जानकारी देते हुए पत्रकारों से चर्चा करते रहे इतना ही नहीं उन्होंने कहा सीधी की जनता के लिए जिले के कलेक्टर इस समय सभी जनता के लिए प्रशासनिक व्यवस्था बनाए हुए हैं मीडिया के पत्रकारों ने जब चर्चा स्वास्थ्य विभाग पर जिला चिकित्सालय की बात करते रहे कलेक्टर ने संज्ञान लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक बात रखें इतना ही नहीं रामपुर नैकिन गौ तस्करी एवं रेत तस्करी का भी मामला मीडिया ने चर्चा करते हुए नजर आए साथ में ट्रैक्टर घोटाला का भी जिक्र किया गया लेकिन अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने जांच करने के लिए भी मीडिया पत्रकार से चर्चा की हम जरूर इस पर संज्ञान लेते हैं
राजस्व प्रशासन: 10:30 से 6:00 बजे तक न्यायालय अनिवार्य
मध्य-प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन को तहसील स्तर पर भटकना न पड़े, इसके लिए प्रशासनिक कसावट की गई है:
• न्यायालयीन कार्य: राजस्व न्यायालयों का प्रभार संभाल रहे 20 तहसीलदार/नायब तहसीलदार अब अनिवार्य रूप से प्रातः 10:30 से सायं 6:00 बजे तक न्यायालयीन कार्य करेंगे।
• थानावार समन्वय: गैर-न्यायालयीन एवं कानून व्यवस्था हेतु 4 नायब तहसीलदारों की थानावार तैनाती की गई है:
o श्रीमती बेदवती सिंह: कोतवाली, अजाक, जमोड़ी, सेमरिया।
o श्री परमसुख बंसल: मझौली, मड़वास, कुसमी, भुईमाड़।
o श्री बाल्मीक प्रसाद साकेत: चुरहट, कमर्जी, रामपुर नैकिन।
o श्री मुनेन्द्र प्रसाद तिवारी: अमिलिया, बहरी।
2- स्वामित्व योजना: जिले के 441 ग्रामों में कार्य पूर्ण, 7,424 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक।
3- सीएम हेल्पलाइन: सतत मॉनिटरिंग से प्रदर्शन में सुधार
मार्च 2026 की CM हेल्पलाइन शिकायत निवारण ग्रेडिंग में सीधी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘A’ ग्रेड प्राप्त किया है। जिले का कुल वेटेड स्कोर 80.23 रहा।
मुख्य बिंदु:
1. राज्य स्तरीय रैंकिंग: प्रथम समूह के 28 जिलों में सीधी जिले ने 15वां स्थान प्राप्त किया।
2. शिकायत निपटान: मार्च माह में जिले को कुल 9158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समयबद्ध निराकरण किया गया।
3. ग्रेडिंग के आधार:
– संतुष्टि के साथ बंद शिकायतें: 47.42 / 60 अंक
– 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतें: 12.97 / 20 अंक
– निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतें: 9.92 / 10 अंक
– नोट अटेंडेड शिकायतें: 9.92 / 10 अंक
4. उल्लेखनीय: जिले ने लंबित शिकायतों को कम रखने और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके कारण ‘A’ ग्रेड मिला।
