जीत-हार से ऊपर खेल भावना, साहस और अनुशासन ही असली सफलता – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

0 107
AD Top-1 728×100

सीधी चौलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-9 के फाइनल में उप मुख्यमंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला



जीत-हार से ऊपर खेल भावना, साहस और अनुशासन ही असली सफलता – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल


धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार समय जगत व्यूरो चीफ सीधी

सीधी 18 जनवरी 2026
“क्या जीत में, क्या हार में, किंचित नहीं भयभीत मैं, पथ पर जो मिलाकृये भी सही, वो भी सही,” पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के इन शब्दों के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सीधी के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित सीधी चौलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजनदृ9 के भव्य समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने फाइनल मुकाबले में सहभागिता कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन को सकारात्मक दिशा देते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीत और हार सिक्के के दो पहलू हैंकृजीत पर अहंकार नहीं होना चाहिए और हार पर निराशा नहीं। खिलाड़ी यदि पूरी निष्ठा, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलें, तो परिणाम से परे उनका प्रदर्शन ही उनकी सच्ची जीत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी युवाओं को एक मंच पर लाकर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, समाजसेवी श्री देव कुमार सिंह चौहान, श्री के.के. तिवारी, डॉ. अनूप मिश्रा, डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।


—————-

पूर्व सांसद श्री गोविंद मिश्र के पिताजी के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सीधी 18 जनवरी 2026
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व सांसद सीधी श्री गोविंद मिश्र के पूज्य पिताजी श्री हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन पर उनके निवास ग्राम कोष्टा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व सांसद श्री गोविंद मिश्र एवं श्री बृजेंद्रनाथ मिश्र सहित परिवारजनों से भेंट कर इस दुःखद घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा एवं सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।


—————-

कोहनी के नीचे से कटे हाथ के हितग्राहियों को लगेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ

20 जनवरी को रीवा में आयोजित होगा शिविर, सीधी से रीवा जाने की होगी निःशुल्क व्यवस्था

सीधी 18 जनवरी 2026
मध्यप्रदेश शासन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एवं इनाली फाउंडेशन के आपसी समन्वय से कोहनी के नीचे से हाथ कटे दिव्यांग हितग्राहियों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक कृत्रिम हाथ प्रदान किए जाएंगे। इस उद्देश्य से इनाली फाउंडेशन भोपाल के सहयोग से दिनांक 20 जनवरी 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय बिछिया रीवा में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है।

जिला सीधी के ऐसे हितग्राही जिनका हाथ जन्मजात अथवा किसी दुर्घटना में कट गया है और जो सामान्य दैनिक कार्य करने में असमर्थ हैं, वे इस शिविर में लाभ ले सकते हैं। शिविर में 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक प्रोस्थेटिक हाथ लगाए जाएंगे, जिससे वे लैपटॉप चलाने, बाइक चलाने, सामान पकड़ने व उठाने जैसे कार्य सहज रूप से कर सकेंगे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीधी डॉ. बबीता खरे ने आमजन से अपील की है कि 15 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी पात्र हितग्राही जिनका कोहनी के नीचे से हाथ कटा है, वे अपने आधार कार्ड सहित 20 जनवरी को जिला चिकित्सालय रीवा में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें। शिविर में पंजीयन का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।

निःशुल्क पंजीयन हेतु हितग्राही या उनके परिजन व्हाट्सएप के माध्यम से श्री पुष्पेंद्र शुक्ल, जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक, आरबीएसके सीधी (मोबाइल 9131017552) से संपर्क कर सकते हैं। सभी चिन्हित हितग्राहियों को प्रातः 8 बजे डीईआईसी, जिला चिकित्सालय सीधी से रीवा ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

—————-

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100