सरकार किसानों की उन्नति और विकास के लिए संकल्पित- विश्वामित्र पाठक


सरकार किसानों की उन्नति और विकास के लिए संकल्पित- विश्वामित्र पाठक
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी
केंद्र एवं प्रदेश सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने, नवीन तकनीकों एवं आधुनिक पद्धतियों को अपनाकर कृषि कार्य को रोजगार मूलक बनाना चाहती है जिससे किसानों की उन्नति एवं विकास संभव हो सके। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने कृषि रथ को रवाना करने के कार्यक्रम में ब्यक्त किए।6
दिनांक 11/1/2026 को विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत देवसर में “कृषक कल्याण वर्ष 2026” के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रह कर क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि यह कृषि रथ कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, आधुनिक कृषि पद्धतियों, नवीन तकनीकों से किसानों में जन जागरूकता का प्रभावी माध्यम साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि किसान खेती के साथ साथ डेयरी, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, के साथ साथ खाद्य प्रसंस्करण का भी कार्य करें जिससे उनकी आर्थिक उन्नति हो सके।
इस अवसर पर अजय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली, राज कुमार दुबे जी वरिष्ठ भाजपा नेता, शिव शंकर बैस “मुन्ना” सरपंच, राजभान बैस एसएडीओ, डॉ अनामिका विश्वकर्मा, डॉ अंकिता मिश्रा, राकेश शुक्ला मत्स्य निरीक्षक, सरदार सिंह जामरा, राजेंद्र सोनी, संतोष द्विवेदी, अनुज सिंह, सर्वेश पाठक, प्रशांत शुक्ला, विभागीय अधिकारी– कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
