भव्य कलश यात्रा के सांथ शुरू होगा श्रीराम कथा , सीधी शहर के पूजा पार्क में 9 दिवसीय श्रीराम कथा

भव्य कलश यात्रा के सांथ शुरू होगा श्रीराम कथा

सीधी शहर के पूजा पार्क में होगी 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी -जिला मुख्यालय स्थित सीधी शहर के पूजा पार्क में आज सोमवार से कथावाचक पं.संजीव मिश्रा के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथा से पहले शहर में भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी जिसके बाद मंगलवार को पं.मिश्राजी

से मिश्रा के द्वारा राम कथा का वाचन करेंगे। कथास्थल पर भव्य पांडाल तैयार हो चुका है।जो वाटर प्रूफ है। कथा का श्रवण पान करने वालों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है इसके अलावा पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है। पेयजल, स्टॉल लगाने सहित तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रकाश और सफाई व्यवस्था भी लगभग पूरी कर ली गई है। कथा का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी जगह-जगह होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं।कथा के आयोजक ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान दादू ने बताया कि कलश यात्रा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए

पूजा पार्क कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगी। उन्होंने श्री राम कथा आयोजन समिति की ओर से नगर व क्षेत्र वासियों को कलश यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कलश यात्रा में ढोल, ताशा, बैंड दल भी सम्मिलित होगा। जो कि आकर्षण का केंद्र रहेगा। कलश यात्रा को लेकर नगर वासियों में खासा उत्साह का वातावरण है। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा आदि के कार्यक्रमों की तैयारियां की जा चुकी हैं। समिति ने माताओं-बहिनों व बड़े बुजुर्गों समेत युवाओं से पीली साड़ी पहनकर कलश यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि कथा 07 से 17 नवंबर तक चलेगी। कथा सुनने के लिए सीधी के अलावा ज़िले के कोने कोने से श्रोता ज़िला मुख्यालय आएंगे। इस कारण कथा को लेकर आयोजनकत्र्ता सहित पूरा शहर तैयारियों में जुटा हुआ है। उक्त जानकारी देवेन्द्र सिंह दादू ने दी।
