सेमरिया चौकी में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

सेमरिया चौकी में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
सेमरिया /होली के त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की चौकी प्रभारी ने की लोगों से अपील होली के दिन सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है । इसको लेकर पुलिस ने आज मंगलवार को चुरहट थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सेमरिया परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई । बैठक में परम्परागत तरीके से सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की गई । सेमरिया चौकी परिसर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा मोहम्मद आबिद ने कहा कि एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें । शांति व्यवस्था को देखते हुए त्यौहार मनाए । जहां चौकी प्रभारी राकेश सिंह राजपूत ने अपनी बातों को साझा करते हुए कहा कि जनता के ही बीच का पुलिस एक हिस्सा है आपके सहयोग के साथ ही हमारा सहयोग है और हमेशा रहेगा पुलिस की नजर उन असामाजिक तत्वों पर रहेगी जो लोग अशांति फैलाते हैं
जहां शांति समिति की बैठक में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद आबिद ,मोहम्मद सुलेमान ,संतोष तिवारी, दिनेश गुप्ता ,जुगुल गुप्ता ,विनय मिश्रा, विमल विश्वकर्मा, दिलीप पांडे, पत्रकार ,व पुलिस स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
