जिले भर में सेवा दिवस मना कर युंका ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की चीजों का जिलेभर में किया गया वितरण  सीधी 21 मई

0 30
AD Top-1 728×100

जिले भर में सेवा दिवस मना कर युंका ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की चीजों का जिलेभर में किया गया वितरण  सीधी 21 मई

प्रमुख संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल
दिनांक 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को जिला युवा कांग्रेस सीधी के द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर गरीब एवं जरूरतमंदों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रीयों के पैकेट पहुंचा कर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा कांग्रेस सीधी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है, परन्तु  इस वर्ष प्रदेश युवा कांग्रेस नेतृत्व के आवाहन पर कोरोना काल के कारण आज का दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसके तारतम्य में जिला युवा कांग्रेस सीधी द्वारा अपने युवा साथियों के सहयोग से पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर खाद्य सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामानों की पैकेट जरूरतमंदों एवं गरीबों को वितरित कर अपने प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
आज भी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है राजीव : दादू
युंका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहां की देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाले, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले व पंचायती राज्य से शासन में महिलाओं को हिस्सेदारी दिलाने वाले दिव्य दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी कि सोच हमेशा देश को सशक्त बनाने की थी। आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जाने वाले राजीव जी अक्सर यह कहा करते थे कि, भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है, मैं जवान हूं और मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना। ऐसे ही कई और विचारों के कारण राजीव जी आज भी हम सब युवाओं के ह्रदय में सजीव हैं। किसानों के प्रति उनका एक अलग लगाव था, वे कहते थे कि यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है। अगर हम कृषि की प्रगति को बरकरार नहीं रख पाए तो देश से हम गरीबी नहीं मिटा पाएंगे। लेकिन हमारा सबसे बड़ा कार्यक्रम गरीबी उन्मूलन हमारे किसानों के जीवन स्तर में सुधार लायेगा। गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम का मकसद किसानों का उत्थान करना है। राजीव जी द्वारा किए गए स्वास्थ्य उन्मूलन कार्यक्रमों, पंचायती राज के द्वारा सत्यता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, वोट डालने की आयु को 21 से 18 वर्ष कर युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, औद्योगिक क्षेत्र में एवं सार्वजनिक क्षेत्र में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एवं टेलीफोन की क्रांति को हमेशा याद किया जाएगा। राजीव जी आधुनिक भारत के शिल्पकार है। युंका अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया जा रहा है एवं जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर सेवा दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, आनंद सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र सिंह मुन्नू, सुरेश प्रताप सिंह, बांके अवधिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह दीपू, कमल कामदार, अरविंद तिवारी, जय सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे। साथ ही सीधी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नारायण सिंह, निलेश पाण्डेय, लवकुश विश्वकर्मा, मो० वसीम, मो० जावेद, मो० रईस, आदिल मंसूरी, राजकुमार सोनी यश दौलतानी, राजेंद्र सोनी, विकास सिंह चौहान, विष्णु कुशवाह, आशीष सोनी, अरविंद गुप्ता ‘बड़े’ आदि नगर के कई युवा समाजसेवी उपस्थित थे।
चुरहट विधानसभा क्षेत्र में दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर चुरहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कठार, गौरदह, करौंदिया के साथ ही चुरहट, रामपुर नैकिन, बघवार आदि अनेक जगहों में खाद्य सामग्री एवं दैनिक जरूरत की सामग्रियों का वितरण कर सेवा दिवस मनाया गया। उक्त वितरण कार्यक्रम अरुण सिंह चिंटू प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के संयोजन में किया गया। श्री सिंह ने बताया कि मेरे गांव एवं आसपास के ग्राम पंचायतों में रहने वाले ऐसे परिवार जो असहाय हैं और लॉकडाउन के कारण दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने में असमर्थ हैं, उन्हें अपने युवा साथियों के साथ घर घर जाकर दैनिक उपयोग की सामग्री का पैकेट वितरित किया गया। स्व० राजीव गांधी जी के विचारों एवं जन नायक राहुल भैया साहब के प्रेरणा से मानव सेवा करने का प्रयास कर सेवा दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज हम सब उन्हें याद कर रहे हैं एवं भविष्य में भी हर जरूरतमंद की संभव मदद करने की कोशिश हम सब के द्वारा की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए अरुण सिंह चिन्टू ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की नेतृत्वक्षमता का आंकलन इस बात से स्पष्ट है कि, उन्होंने हिंसा को समाप्त करने और अलगाववादी आंदोलनों को निपटाने के लिए शांति समझौतों पर कैसे बातचीत की और हस्ताक्षर किए।मिजोरम समझौता जून 1985, पंजाब समझौता जुलाई 1985, असम समझौता अगस्त 1985, ये प्रमाण हैं कि उनके लिए हमेशा “नेशन फर्स्ट” का सिद्धांत सर्वोपरी था। चुरहट विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख रूप से राजीव सिंह, दिलीप सिंह गुड्डू, शारदा गुप्ता गौरदह, बाबूलाल गुप्ता, शिवदयाल यादव, नवीन गुप्ता आदि क‌ई समाजसेवी उपस्थित थे।
रामपुर नैकिन में युवा नेता वरुण गुप्ता एवं अन्य साथियों के सहयोग से विगत कई दिनों भोजन के पैकेट की व्यवस्था की जा रही है, आज विशेष रूप से खाद्यान्न सामग्री वितरित कर उनके द्वारा सेवा दिवस मनाया गया। बघवार में युवा कांग्रेस के महासचिव केशव सिंह परिहार के संयोजन में एवं चुरहट में युवा नेता सौरभ सिंह के नेतृत्व में उत्साही युवाओं द्वारा सेवा दिवस मना करो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद किया गया। विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में साथी युवाओं के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
धौहनी एवं सिहावल विधानसभा क्षेत्र में भी मनाया गया सेवा दिवस
प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के प्रेरणा एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के निर्देश पर धौहनी एवं सिहावल विधानसभा में भी खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित कर सेवा दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। बताया गया है कि धौहनी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनय मिश्रा द्वारा अपने युवा साथियों के साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ऐसे ही सिहावल विधानसभा क्षेत्र में युवा नेता राजवंत सिंह परिहार के नेतृत्व में युवाओं द्वारा सिहावल विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में गरीबों एवं वंचितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100