किसान एकता संघ के एक जिलाध्यक्ष से डर गई मध्यप्रदेश सरकार–गंगा पाण्डेय

किसान एकता संघ के एक जिलाध्यक्ष से डर गई मध्यप्रदेश सरकार–गंगा पाण्डेय ![]()
![]()
भावान्तर भुगतान की मांग पर रतलाम जिलाध्यक्ष का कराया फेसबुक,ट्विटर एकाउंट बंद
सिंगरौली/ किसान एकता संघ के प्रदेशाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इन दिनों लोकतांत्रिक अधिकारों को भी छीनने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है।ऐसा ही एक मामला किसान एकता संघ के रतलाम जिलाध्यक्ष राजू राठौर से जुड़ा हुआ है।
दरअसल मध्यप्रदेश सरकार किसान एकता संघ के एक जिलाध्यक्ष रतलाम राजू राठौर से तब डर गई जब जिलाध्यक्ष द्वारा कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के दायरे में रहकर किसानों के सोयाबीन और मक्का के भावान्तर भुगतान हेतु बार-बार निवेदन किया जा रहा था।यद्यपि जब बार-बार निवेदन उपरांत जिलाध्यक्ष की बातें नहीं सुनीं गई तो उनके द्वारा कृषि मंत्री मध्यप्रदेश से दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया,परंतु जब दूरभाष के माध्यम से भी कोई जवाब नहीं दिया गया तो उनके फेसबुक और टि्वटर हैंडल के माध्यम से उन्हे अवगत कराने का प्रयास किया जाने लगा।ऐसी स्थिति में जिलाध्यक्ष राजू राठौर की मांगो से डरकर सरकार द्वारा उनके दोनो एकाउंट को लाॅक करा दिया।अब सवाल तो यह भी उठता है कि क्या इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यक्ति को अपनी बातों को रखने का भी अधिकार नहीं?अगर ऐसा ही है तो यह सरासर अन्याय है। जबकि देखा जाये तो गेहूं बोनस 160 रु प्रति क्विंटल जो कमलनाथ ने भुगतान हेतु आदेश था,लेकिन सरकार पलटी और आदेश पर रोक लगा दिया। इसी प्रकार से सोयाबीन का 420 करोड बाक़ी और गेहूं के 1400 करोड़ बाक़ी हैं।
आखिरकार जब सरकार अपने ही आदेशों से बैक-फुट पर छिपने का प्रयास कर रही हो तो क्या किसानों को अपनी बातों को रखने का अधिकार नहीं है?
आगे श्री पाण्डेय ने बताया कि यह भावान्तर योजना किसानों के लिए मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के कार्यकाल में किसानों के हित को मद्देनज़र रखते हुये लाई गई योजना थी,जिसका अब तक लाभ किसानों को नहीं मिल सका है।इतना ही नहीं बल्कि भावन्तर योजना का भुगतान किसानों को न कर सरकार अपने ही आदेशों से पलट गई है।
अतः प्रदेश के किसानों ने मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि आप मध्यप्रदेश के किसानों का हमेशा से ध्यान रखते रहें हैं और आगे भी रखते रहेंगे,इन्ही अपेक्षाओं के साथ आप भावन्तर योजना का भुगतान किसानों को अतिशीघ्र करावें, साथ ही किसान एकता संघ रतलाम के जिलाध्यक्ष राजू राठौर का फेसबुक,टिविटर आईडी को भी चालू करावें।


