कोरोना के कारण दिवंगत परिवारो का सहारा बनेगी शिवराज सरकार– इन्द्र शरण

0 70
AD Top-1 728×100

कोरोना के कारण दिवंगत परिवारो का सहारा बनेगी शिवराज सरकार– इन्द्र शरण

धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान को लिखें पत्र में प्रभारी मंत्री बिसाहु लाल सिंह ने कोविड महामारी में दिवंगत लोगों के परिवारों की जानकारी मांगी है, जिससे दुःख की घडी में भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार दोनों उनकी सहायता कर सके। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के निर्देश पर कोरोना काल में सेवा ही संगठन भाग दो के माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा हेतु गाँव गाँव में सेवा कार्य कर रही है ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित करतें हुए कहाँ कि मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन सभी परिवारों की मदद के लिए प्रभारी मंत्रियों को निर्देशित किया है जिन परिवारों के लोग कोविड़ 19 से दिवंगत हुए हैं। उनके परिवार का ब्यौरा शीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे मदद की जा सके। जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने सभी परिवारों की जानकारी मांगी है जिससे शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सके। भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह ने सभी से अनुरोध है कि भाजपा मंडल अध्यक्षों के माध्यम से या सीधे मुझे जानकारी दें ,जिससे परिवारों तक यथायोग्य पार्टी और सरकार स्तर पर सहायता पहुंचाई जा सके।
उक्ति जानकारी
सुरेन्द्र मणि दुबे
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा जिला सीधी मध्य प्रदेश

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100