कोविड टीका लगवाने 18 से 44 वर्ष के युवाओं में दिखा उल्लासप पहलेदिन 100 के लक्ष्य में 92 को लगा कोविड टीका

0 28
AD Top-1 728×100

कोविड टीका लगवाने 18 से 44 वर्ष के युवाओं में दिखा उल्लासप पहलेदिन 100 के लक्ष्य में 92 को लगा कोविड टीका

धर्मेंद्र सिंह बघेल

1 दिन पूर्व 12 बजे से होगा ऑनलाइन स्वत: पंजीयन
प्रति सत्र को-विन पोर्टल में किए जा सकेंगे 100 पंजीयन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी.एल. मिश्रा ने बताया की 18 से 44 वर्ष तक की आयु के नागरिकों का कोविड- 19 का टीकाकरण बुधवर से उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक 1
में शुरू किया गया। एस.एम.एस प्राप्त करने वाले पहले 100 नागरिकों में से 92 लोगो ने लगवाया कोविड का टीका।

कोविड महामारी के रोकथाम के लिए लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन को लेकर जिले के युवाओं में अत्यंत हर्ष और उल्लास देखने को मिला। शासन के दिए गए निर्देशानुसार जिले में जिला अस्पताल अंतर्गत 6 मई को उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक 1 में अधिकतम 100 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसके बाद 8, 10, 12, 13, 15 को उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक 1 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में 18 से 44 वर्ष आयु के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।

प्रत्येक दिन प्रत्येक सत्र में 100 से अधिक पंजीयन नहीं किए जा सकेंगे, पंजीयन करने हेतु एक दिवस पूर्व 12:00 बजे दोपहर से ऑनलाइन स्वत: पंजीयन हेतु पोर्टल खोला जाएगा निर्धारित संख्या के पंजीयन उपरांत पोर्टल बंद हो जाएगा। टीकाकरण स्थल पर कोई पंजीयन नहीं होगा। पंजीयन कराते समय जिनको एसएमएस प्राप्त हो वे ही टीकाकरण केंद्र पर आये। टीकाकरण के लिये पंजीयन पहले आओ पहले पाओं के आधार पर होगा। जो पहले पंजीयन करायेगा, वही अगले दिन टीकाकरण के लिये पात्र होगा।

टीकाकरण के लिये आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड अथवा कोई भी मान्य फोटो परिचय पत्र आवश्यक है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात है की पंजीयन तत्काल नहीं होगा और पंजीयन ऑनलाइन ही होगा।

सीएमएचओ डॉ० मिश्रा ने कहा है कि कोविड- 19 की वैक्सीन लगवाने के लिये टीकाकरण केंद्र पर आने वाले नागरिक नाश्ता, भोजन करके आयें और साथ में पहचान पत्र अवश्य लायें। राज्य शासन के निर्देशानुसार बाद में टीकाकरण केंद्रों की संख्या क्रमश: बढ़ाई जायेगी। पहले की तरह 45 वर्ष तक की आयु के नागरिकों के प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण सभी विकासखण्डों में सोमवार, बुधवार, गुरूवार और शनिवार को तथा जिला अस्पताल के अंतर्गत विद्यालय क्रमांक 2 सीधी में प्रत्येक दिन रविवार को छोड़कर जारी है।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100