जिला अस्पताल में कोरोना की जांच-उपचार सेवा 24 घंटे

जिला अस्पताल में कोरोना की जांच-उपचार सेवा 24 घंटे ![]()

धर्मेंद्र सिंह बघेल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में संचालित जिला अस्पताल के अंतर्गत फीवर क्लीनिक जहां पर कोरोना की जांच उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित है, इसके उपरांत 5:00 से 10:00 तक तथा रात 10:00 बजे से प्रातः 9:00 बजे तक आपातकालीन सेवा के अंतर्गत कोविड जांच के लिए अलग से लैब टेक्नीशियनो को नियुक्त कर 24 घंटे जांच केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। आमजन में स्वास्थ्य संबंधित कोविड के लक्षणों के होने पर विलंब न करते हुए तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचकर कोविड कि जांच कराएं। पॉजिटिव होने की दशा में विलंब होने पर स्वयं मरीज को एवं उसके संपर्क में आए हुए दूसरे लोगों में संक्रमण का प्रसार होता रहेगा।

