सीधी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने की जनता से अपील



सीधी /कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने किया जिले की जनता से आग्रह की बिना कार्य के घर के बाहर ना निकले कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घर से बाहर नहीं जाए हम सबको मिलकर करोना की चैन को तोड़ना है और यह घरों में रहकर ही संभव है कलेक्टर ने कहा कि मास्क पहने दूरी बना कर रहे होम आइसोलेशन मैं रह रहे लोग प्रोटोकॉल अनुसार दवाई संतुलित भोजन तरल आदि लेते रहें और सकारात्मक रहें जिससे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकते हैं जांच करवाने के बाद स्वयं अपने घर में ही आइसोलेट रहे और जांच रिपोर्ट आने तक घर पर ही रहे अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तोआपको मोबाइल मेडिकल सेंटर यूनिट दवाई घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी l कलेक्टर ने कहा कोविड-19 जैसी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं पॉजिटिव आने के बाद घर पर ही अलग रहने की व्यवस्था करें अगर घर पर व्यवस्था नहीं है तो जिले के कोविड-19 केयर सेंटर पर भरती रहे ताकि किसी और को संक्रमण ना हो सके कलेक्टर ने कहा कि कोरोना नगर में लगातार बढ़ रहा है कोविड-19 के अंतर्गत जिले में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को कई तरह से जागरूक होने की जरूरत है साथ ही लोगों को कहां की घरों में रहे घरों के बाहर बेवजह ना निकले कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर मिलने वाले संक्रमित मरीजों को संक्रमण से निजात दिलाने की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी है राज्य और अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए भी टीम गठित की गई है एवं घर घर जाकर स्कैनिंग किया जा रहा है एवं ठीक हो रहे मरीजों को भी घर जाने की व्यवस्था की गई है स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें l
कुबेर तोमर की रिपोर्ट सीधी
