श्रेत्र में खुलेगे वेल्थ वेलनेस सेंटर,केंद्रीय मंत्री से मिलीं सीधी सासंद पाठक

श्रेत्र में खुलेगे वेल्थ वेलनेस सेंटर,केंद्रीय मंत्री से मिलीं सीधी सासंद पाठक।


समाज सेवक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डाॅ हर्षवर्धन से दिल्ली में भेंट कर जिला मुख्यालय सीधी व सिंगरौली तथा जनपद मुख्यालय ब्यौहारी में वृहद हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की मांग रखी और इस आशय का पत्र सौंपा ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे नेबताया कि सासंद श्रीमती रीती पाठक श्रेत्र के सर्वागीण विकास हेतु लगातार सक्रिय हैं । सासंद श्री मती रीति पाठक की सक्रियता से जल्द ही वेल्थ वेलनेस सेन्टर जिले में खुलेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने सांसद श्रीमती पाठक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वास्थ्य कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है और उम्मीद की हैं कि जल्दी ही क्षेत्र की जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान होगी।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
