अवैध संबंधों के शक में हुई युवक की हत्या

0 78
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 9 नवंबर। सिहोरा थानांतर्गत झुग्गी बस्ती मेें रहने वाले देवेन्द्र उर्फ गन्नू उम्र 25, पिता- गणेश प्रसाद विश्वकर्मा की हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरा पिता शेख अंसारी, जबलपुर नया मोहल्ला निवासी ने अपनी चाची से अवैध संबंध के शक के संदेह के चलते देवेन्द्र को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
सिहोरा थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि एक दिन पहले शेरा की चाची देवेन्द्र उर्फ गन्नू के घर गई थी। जिस पर शेरा की पहले उसकी चाची से कहा-सुनी हुई और उसने चाची का मोबाइल तोड़ दिया, विवाद होता देख देवेन्द्र ने शेरा को समझाने की कोशिश की तो दोनों के बीच भी विवाद हो गया।
इसी विवाद के चलते शनिवार सुबह लगभग 10 बजे शेरा ने गाली-गलौच करते हुए चाकू के वार से देवेन्द्र की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शेरा को गिरफ्तार कर लिया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100