इंडिया सी को हराकर इंडिया बी ने जीती देवधर ट्रॉफी

0 71
AD Top-1 728×100

राँची, 4 नवंबर।   केदार जाधव (86) और यशस्वी जायसवाल (54) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंडिया बी ने इंडिया सी को हराकर देवधर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंडिया बी ने इंडिया सी को 51 रन से हराया।
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में इंडिया बी ने सात विकेट पर 283 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसके जवाब में इंडिया सी की टीम नौ विकेट पर 232 रन ही बना सकी। इंडिया सी ने तीन टीमों के टूर्नामेंट में दोनों लीग मैच जीते थे लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100