अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर हटाने तीसरे दिन भी जारी रही कार्यवाही

0 40
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 4 नवंबर। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाये गये होर्डिंग्स, फ्लेक्स एवं बैनर-पोस्टर हटाने की कार्यवाही आज सोमवार को भी लगातार तीसरे दिन जारी रही । नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के सभी नगरीय निकायों से कुल मिलाकर 130 होर्डिंग एवं 1 हजार 089 फ्लेक्स, बैनर-पोस्टर हटाये गये । इनमें से नगर निगम क्षेत्र से हटाये गये दस होर्डिंग्स तथा 800 फ्लेक्स एवं बैनर-पोस्टर शामिल हैं ।
नगर निगम के उपायुक्त राकेश अयाची के मुताबिक नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की टीमों द्वारा आज तीनपत्ती चौराहा, शास्त्री ब्रिज, होमसाइंस कॉलेज, मदन महल थाना, मदन महल रेल्वे स्टेशन, रानीताल चौराहा, अशोका होटल, चंचला बाई कॉलेज, आगा चौक, बल्देवबाग, दमोहनाका, आईटीआई, दीनदयाल चौराहा, बस स्टैण्ड, बड़ी खेरमाई, भानतलैया तिराहा, रद्दी चौकी आदि स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर हटाये गये । उन्होंने बताया कि आज तीसरे दिन की गई कार्यवाही में निगम के अतिक्रमण विभाग के अमले द्वारा 10 होर्डिंग्स तथा 800 बैनर-पोस्टर एवं फ्लेक्स हटाये गये हैं । श्री अयाची के मुताबिक कल मंगलवार को भी शेष बचे अवैध होर्डिेंग, बैनर-पोस्टर हटाने की कार्यवाही जारी रहेगी ।
नगर निगम के अलावा जिले के अन्य नगरीय निकायों में की गई कार्यवाही के तहत नगर पालिका सिहोरा क्षेत्र से 79 होर्डिंग्स एवं 123 बैनर-पोस्टर नगर पालिका पनागर में 3 होर्डिंग एवं 74 बैनर-पोस्टर, नगर पंचायत पाटन में 6 होर्डिंग एवं 12 बैनर-पोस्टर, नगर परिषद कटंगी में दो होर्डिंग, नगर पंचायत भेड़ाघाट से दस बैनर-पोस्टर तथा नगर पंचायत शहपुरा से 30 होर्डिंग एवं 70 बैनर-पोस्टर हटाये जा चुके हैं । जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में जबलपुर जिले के नगरीय निकायों से लगभग साढ़े छ: हजार बैनर-पोस्टर, फ्लेक्स एवं होर्डिंग्स हटाये जा चुके हैं ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100