तिलहरी पहुंचे कलेक्टर विस्थापितों से सुनी समस्यायें

0 27
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 2 नवंबर। कलेक्टर भरत यादव ने आज तिलहरी पहुंचकर यहां मदन महल पहाड़ी के विस्थापितों से चर्चा की और उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये । श्री यादव आज दोपहर तिलहरी पहुंचे थे। उन्होंने यहां विस्थापितों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को विस्थापितों की बस्ती में सभी खम्बों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का काम शीघ्र पूरा करने तथा पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने इस दौरान पुनर्वास स्थल पर निर्माणाधीन सड़क का मुआयना भी किया तथा सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। श्री यादव ने पात्रता पर्ची जनरेट न हो पाने के कारण विस्थापितों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु शासन से अनुमति प्राप्त करने के निर्देश खाद्य नियंत्रक को दिये।
कलेक्टर ने पुनर्वास स्थल पर प्रारंभ की गई शाला में आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना करने की हिदायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी । श्री यादव ने विस्थापितों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराई गई मदद से बनाये जा रहे आवासों का अवलोकन भी किया । उन्होंने शेष बचे विस्थापितों को भी आवास निर्माण के लिए शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर बताया गया कि तिलहरी में मदन महल पहाड़ी के 384 विस्थापितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किश्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसमें से 329 विस्थापितों द्वारा आवास का निर्माण प्रारंभ भी किया जा चुका है। तिलहरी के भ्रमण के दौरान कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक भी मौजूद थे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100