प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन, गलत नीति का विरोध

नरसिहपुर-
सरकार की नीतियों से देश का अन्नदाता पहले से ही परेशान ओर प्रताड़ित है और केन्द्र सरकार द्वारा आरसीईपी मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया जा चुका है इस निर्णय से देश के किसानों की स्थिति और बदत्तर हो जायेगी। यह आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला ईकाई ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपकर इस पर पृुनःविचार करने का अनुृरोध किया।

ज्ञापन देने के पूर्व किसानों ने जनपद मैदान में काली पटट्ी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया ओर जनपद मैदान से रैली निकालकर इस समझौते के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में महासंघ के जिला अध्यक्ष ऋषिराज पटैल ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आरसीईपी मुक्त व्यापार समझौते के तहत 16 देशों से कृषि एवं दूध उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म किया जावेगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पहले से ही इस समझौते के दृुष्परिणाम से किसान परेशान है ओर अब अन्य देशों से भी समझौता करने से समस्या और भी बढ़ जायेगी। ज्ञापन में मांग की गयी है कि समझौते को सरकार तत्काल निरस्त करे अन्यथा देश के किसानों की स्थिति बदहाल हो जायेगी।

ज्ञापन देते समय जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह लोधी, चौ.लोकेश सिह, सत्यम पटैल, रवीन्द्र पटैल, कुणाल सिह, बैनीप्रसाद काछी, यशवंत लोधी आशीष पटैल, राजेश लोधी, प्रहलाद सिह, तेजवल सिंह, अमित सिंह, नीलेश पटैल, आंनद पटैल, सूरज पटैल, भूकम सिंह, कमलेश सिह ,धनीराम पटैल, लखन लोधी, पवन पटैल, पप्पू लोधी, चेतराम पटैल, लक्ष्मण सिह, मोहन सिह, प्रभुनारायण लोधी, छोटेलाल, जितेन्द्र ठाकृुर, नीरज पटेल अशोक चौधरी के अलावा बड़ी संख्या किसान मौजूद थे।
