गिरिराज सिंह को BJP नेता की नसीहत- गठबंधन विरोधी बयानबाजी न करें

0 113
AD Top-1 728×100

पटना, 9 अक्टूबर। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं अब इस पर भाजपा आलकमान ने गिरिराज सिंह को नसीहत दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने सिंह को गठबंधन विरोधी बयानबाजी न करने की नसीहत दी है।
जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह से कहा है कि वो बिहार में गठबंधन को लेकर कोई भी ऐसी बयानबाजी ना करें जिससे गठबंधन में कलह पैदा हो। इस पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि उन्हें पहले भी चेतावनी दी गई है लेकिन उनमें सुधार नहीं होता। इन दिनों जिस तरह से उन्होंने जदयू के खिलाफ बयानबाजी की है उससे गठबंधन को नुकसान पहुंच रहा है जो उचित नहीं है।
इसके अतिरिक्त केसी त्यागी ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ कहा है कि वे अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बयानबाजी से बचें। बता दें कि गिरिराज सिंह कई बार बाढ़ के बाद राज्य में हुए जलजमाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल चुके हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100