30 हजार फुट की ऊंचाई पर मनाई जाएगी गांधी जयंती

0 42
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर।  टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा बुधवार 2 अक्टूबर को 30 हजार फुट की ऊंचाई पर यात्रियों से सामाजिक बदलाव के बारे में सुझाव आमंत्रित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगी।

एयरलाइन ने आज बताया कि बुधवार को उसकी चुनिंदा उड़ानों में ‘‘बी द चेंज एट 30,000 फीट” अभियान के तहत यात्रियों से पोस्टकार्ड पर उस सामाजिक बदलाव के बारे में लिखने के लिए कहा जाएगा जो उनके दिल के करीब है। कोच्चि स्थित गैर-सरकारी संगठन लेटरफार्म्स के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली और बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता तथा मुंबई के बीच की आठ उड़ानों पर इस अभियान के माध्यम से बापू की जयंती मनाई जाएगी। इन उड़ानों के यात्रियों के लिए अभियान में हिस्सा लेना वैकल्पिक होगा।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100