जिला चिकित्सालय अनूपपुर में बाबुओं का राज

अनूपपुर, 1 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में बाबुओं की ड्यूटी का आलम कुछ ये है, की ये न तो सिविल सर्जन की बात सुनते है न किसी अन्य अधिकारी की ये सिर्फ पैसे की बोली समझते एवं मानते है, जहां सारे मध्य्प्रदेश के चिकित्सालय में एरियर का वितरण हो गया, यह अभी तक स्टाफ को एरियर का वितरण नहीं किया गया, एरियर के वितरण के लिए 2000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिस पर स्टाफ नर्स के असोसिएशन द्वारा विरोध करने पर , भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने पर बाबुओं के हौसले और बुलंद हो गए है, इसके साथ ही समय पर वेतन न मिलने जैसी आदतें मानो आम बात हो गई है।
इतना ही नहीं सरकार के आदेश की भी अवहेलना करते हुये बाबुओं द्वारा न समयमान वेतन मान का भुकतान किया जा रहा और न ही सरकार द्वारा ट्रेनिंग में भेजीं गईं स्टाफ नर्स को आज तक यात्रा बत्ता भी नहीं दिया गया। जबाब मांगे जाने पर बाबुओं द्वारा सरकार पर ही आरोप लगा दिया जाता है की सरकार बजट ही नहीं देती, अगर सरकार द्वारा बजट नहीं दिया जा रहा तो दुसरे जिला चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने बाकी स्टाफ को यात्रा भत्ता कैसे दिया जा रहा है।
