सांकेतिक धरने के बाद, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई शुरू

0 243
AD Top-1 728×100

दल बल के साथ वन अधिकारी पहुँचे जंगल, साथ में शिकायतकर्ता


नरसिंहपुर वन विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरने का असर हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ताओ व पत्रकारों की पहल पर, वन विभाग दल बल के साथ पहुँचा जंगल, जहाँ जांच दल के अध्यक्ष पी के खत्री के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओ को साथ लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया।

बडी मात्रा में अवैध ईट भट्टा

जब दल बल के साथ सभी लोग बचई वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में प्रवेश करते हैं तो बड़ी मात्रा में अवैध ईट भट्टे व अतिक्रमण के साथ साथ कुछ कटे हुए पेड़ो के साक्ष्य भी मिले, जिससे यह तो स्पष्ट हो गया कि शिकायत सही पाई गई चूंकि जंगल का क्षेत्र काफी बड़ा है जिस कारण जांच कल दोबारा आगे शुरू की जायेगी ।

वही चर्चा का विषय बना हुआ है कि ऐसी जांच आज तक बचई वन परिक्षेत्र अंतर्गत नहीं हुई, वही अवैध धंधा करने वालों में हडकंप की स्थिति बनी हुई है ।

जांच दल के अधिकारी पी के खत्री ने बताया कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जांच दल के अधिकारी पी के खत्री के साथ, रेंजर अधिकारी नरसिंहपुर, नायब तहसीलदार मर्यादा बागडे, स्थानीय नाकेदार, शिकायत कर्ता भागीरथ तिवारी, सुधीर चौधरी, राजीव राणा, दीपचंद्र जाटव, गीत गोविंद पटेल, संजय मेहरा, अभय बानगात्री, कमलेश साहू, रश्मि दुबे मौजूद रहे ।

कल पुनः यह टीम जांच प्रक्रिया आगे बढायेगी, इस जांच से एक ओर जहां अवैध ईट भट्टों और वनों को नष्ट करने वालों में हडकंप मचा हुआ है वही दूसरी ओर वन प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है कि अब इतनी बड़ी जांच हो रही है और दोषियों को सजा भी मिलेगी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100