मध्य प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा लोगों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जिनमें 11 हजार अपात्र

0 85
AD Top-1 728×100

भोपाल, 22 सितंबर । सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन के दौरान पता चला कि योजना के तहत हजारों अपात्र हितग्राहियों को भी पेंशन बांट दी गई है। गौरतलब है कि यह योजना भाजपा सरकार के समय से ही चल रही है। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद इस योजना के तहत पेंशन राशि दोगुनी कर दी गई थी। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने पेंशन राशि में गड़बड़ी को सरकार की प्रशासनिक लापरवाही करार दिया है।
कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि दोगुना कर दी थी। इसके तहत हितग्राहियों को 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए पेंशन दिया जाना मंजूर किया गया था। लेकिन सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले 42.60 लाख लोगों में से जब 1.87 लाख लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया, तो 11 हजार लोग अपात्र मिले। वहीं करीब 8 हजार ऐसे हितग्राहियों के नाम भी सामने आए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा दो हजार लोगों का पता सही नहीं मिला। भौतिक सत्यापन में इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के सामने आने से सरकार के अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100