ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पर घूम रहे पुलिस जवान

जबलपुर, 5 सितंबर। बीते कुछ दिनों से प्रदेश की जनता के बीच जहां केंद्र सरकार द्वारा जारी नए मोटर व्हीकल एक्ट, जिसमें जुर्माना राशि में भारी-भरकम बदलाव किया गया है को लेकर खलबली मची हुई है। हालांकि हमारी राज्य सरकार द्वारा इस भारी-भरकम जुर्माना राशि में संशोधन के चलते अभी इसे लागू नहीं किया है।
व
वहीं हमारे पुलिसिया कर्मचारियों पर वर्दी का रौब इस कदर छाया है कि उन्हें किसी भी नियम का कोई खौफ नहीं। ऐसा ही एक नजारा जबलपुर के शास्त्री ब्रिज चौराहे पर आज शाम कैमरे में कैद किया गया। जहां हमारे वर्दीधारी दो पहिया वाहन पर ट्रिपल सीट सवारी करते नजर आए। बाइक पर सवार पुलिस जवान में से एक ने भी हेलमेट पहनना उचित नहीं समझा। इस पर मजेदार बात यह कि वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
गौरतलब है कि क्या ट्रैफिक नियमों के सही ढंग से पालन ना होने का ठीकरा केवल आम नागरिकों के सर फोड़ा जाएगा। क्या हमारे आला अधिकारियों को यह व्यवस्था नहीं करनी चाहिए कि किसी भी नियम का पालन जनता बाद में सबसे पहले हमारे जनसेवक, जन रक्षक सही ढंग से कर आमजन के बीच प्रेरणा स्त्रोत बने।
