वन शोल्डर टॉप में स्टाइलिश अंदाज में नजर आई निधि अग्रवाल

मुंबई
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान निधि ब्लैक कलर के वन शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ क्रीम लोअर पहने हुए बेहद हॉट अवतार में नजर आईं। तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस खुले बाल, मिनिमल मेकअप, में काफी जच रही हैं। व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक पर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर सूटकेस पकड़े हुए उन्होंने बोल्ड अवतार में पैपराजी को पोज दिए।
निधि को अपनी पहली फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जी हां, फिल्म प्रमोशन के समय निधि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस समय उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। दरअसल, वो जिस किराए के घर में रही रही थी वो उनसे खाली करवा लिया गया था। मकान मालिक का यह कहना था कि वो एक्ट्रेस को अपना घर किराए पर नहीं देते, जिसके बाद टाइगर श्रॉफ ने उनकी मदद की थी। निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
