एयरपोर्ट पर डेनिम ड्रेस में दिखा नुसरत भरूचा का स्टनिंग लुक

मुंबई
बाॅलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह एक से बढ़कर एक आउटफिट कैरी कर रही हैं। एक्ट्रेस जो भी आउटफिट कैरी करती हैं वह ट्रेंड में आ जाता है। बीती रात नुसरत को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह डेनिम ड्रेस में बोल्ड दिखीं।
एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही नुसरत ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। उनका लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की बात करें तो इसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा नुसरत राजकुमार राव के साथ ‘तुरर्म खां’ में नजर आएंगी।
