स्वच्छ नगर में बदनुमा दाग है ये कचराघर

*स्वच्छ नगर में बदनुमा दाग है ये कचराघर*

नगरपालिका करेली में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां, नारकीय जीवन जी रहे रहवासी। गंदगी इतनी कि सडक से निकलने वालों का दम निकल जाये, बात कर रहें हैं हम करेली नगरपालिका कचराघर की, जहाँ पर जाईये और मुस्कुराकर देखिये दम ना घुट जाये तो कहना।
एक बार करेली नगरपालिका के कचराघर जाकर देखिये, किस तरह का जीवन वहां रहने वाले लोग जी रहे हैं जरा वहां के जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि महोदय जाकर देखिये। यह जगह स्वच्छ नगर करेली पर बदनुमा दाग है, या तो कचराघर को वहां से अलग कर दिया जाये या वहां पर रहने वाले लोगों को अन्यंत्र भेजा जाये।
इस विषय पर जब करेली सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने जगह का अभाव बताया और कहा कि, कचराघर के लिए देवरीकला में शासकीय जगह ली जानी है जिसकी फाइल कलेक्टर साहब के पास है। जैसे ही आदेश होता है कचराघर की उचित व्यवस्था की जायेंगी
