अटल गोष्ठी का गरिमामय जिलास्तरीय आयोजन संपन्न हुआ

0 56
AD Top-1 728×100

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में जिलास्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अटल जी पर एक काव्य व विचार गोष्ठी को भी सम्मिलित किया गया ।

सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर अतिथिगणों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात आशीष सोनी की सरस्वती वंदना व शशिकांत मिश्र के सधे हुये संचालन में गोष्ठी का शुभारम्भ हुआ । जिसमें आराधना भार्गव ने प्रथम क्रम में आकर अपने विचार व्यक्त किये तो सूर्यकांत साहू ने अटल की कविताओं के माध्यम से उनको शब्दांजली समर्पित की । उसके बाद समाजसेवी रमेश नेमा ने अपने उद्बोधन से अटल जी को याद किया तो सुनील कोठारी ने उनकी रचनाओं का पाठ कर अपनी भावांजलि दी । गीतकार नरेंद्र सराठे ने अपने गीत से जहां सबको मंत्रमुग्ध किया वहीं शशिकांत मिश्र ने अटल आरती गाकर युगपुरुष की वंदना की ।

कवयित्री सुश्री इंदु सिंह ने अपनी कविता से उनका गुणगान किया और राखन सिंग ‘राग’ ने अपने मधुर स्वर से उनको मधुर श्रद्धांजलि दी तो बसन्त सोनी व छोटे खत्री ने अपने संस्मरणों से उनके साथ व्यतीत किये यादगार पलों व अपने अनुभव सबके साथ सांझा किये । इसी क्रम में आगे ओज कवि अशोक त्रिपाठी ने अपने गीत अटल थे सदा अटल रहेंगे अपने चिर-परिचित अंदाज में सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया और शब्बीर उस्मानी व संदीप नेमा ने उनके बारे में अपने विचार सदन के सामने रखे और रामस्वरूप जी पटेल ने अटल जी को अपनी तरह से श्रद्धांजलि दी व आशीष सोनी ने सरहद पर तैनात जवानों को अपनी रचना अर्पित की व अमितेन्द्र नारोलिया के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100