बॉलीवुड गायक हनी सिंह के खिलाफ जमानतीय वारंट लंबित

0 56
AD Top-1 728×100

लखनऊ, 8 अगस्त। बॉलीवुड गायक हनी सिंह पिछले 05 वर्षों से अधिक समय से कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते दिखते हैं,आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने 31 दिसंबर 2012 को हनी सिंह के खिलाफ थाना गोमतीनगर लखनऊ में “मैं हूँ बलात्कारी” और “केंदे पेचायिया” जैसे अश्लील और भद्दे गानों को लिखने और गाने के आरोप में एफआईआर संख्या 662ध्2012 धारा 292, 293 तथा 294 आईपीसी दर्ज कराया था,अमिताभ ने एफआईआर में कहा था कि ये गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र हैं और समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान तथा गंभीर अपराध बढाने के उत्प्रेरक का कार्य करते हैं, गोमतीनगर थाने ने इस मामले में 27 जून 2013 को आरोपपत्र प्रेषित किया था. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ ने 23 दिसंबर 2013 को आरोपपत्र का संज्ञान लिया था तथा श्री सिंह के खिलाफ सम्मन जारी किया था. हनी सिंह द्वारा लगातार कोर्ट के नोटिस को नजरंदाज करने पर सीजेएम लखनऊ ने उनके खिलाफ 25 मार्च 2019 को जमानतीय वारंट निर्गत किया. केस में अगली सुनवाई 11 सितम्बर 2019 को संभावित है,अमिताभ ने कहेा कि वे इस केस में अंत तक लगे रहेंगे ताकि मामले में न्याय हो सके।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100