पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जीवनी पर किताब का विमोचन

0 40
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली —
संसद परिसर में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन पर आधारित एक किताब का विमोचन किया गया। चंद्रशेखर: द लास्ट आइकॉन ऑफ आइडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ नाम की यह किताब राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश द्वारा लिखी गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि राजनीतिक छुआछूत की संस्कृति के तहत समाज के एक वर्ग द्वारा कुछ पूर्व प्रधानमंत्रियों को इतिहास में योजनाबद्ध तरीके से गौण रखने का प्रयास किया गया, जिसे आगे ऐसा नहीं रहने दिया जाएगा। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि युवा सांसदों को चंद्रशेखर की सिद्धांत-निष्ठा और अनुकरणीय संसदीय आचरण से प्रेरणा लेनी चाहिए।
यह किताब राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश व मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) के डिकीन यूनिवर्सिटी से भारत—चीन संबंध पर डाक्टरेट कर रहे रविदत्त वाजपेयी ने लिखी है। इसकी भूमिका पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने तैयार की है। बता दें कि प्रामाणिक जीवनी के रूप में अंग्रेजी में यह पहली किताब है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100