CBI छापेमारी: भड़कीं इंदिरा जयसिंह, कहा- हमें टारगेट किया जा रहा है

0 36
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली  ।  सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और उनके पति आनंद ग्रोवर के यहां सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई ने इंदिरा जयसिंह पर अपने एनजीओ के लिए विदेशी फंडिंग पर कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के घर और कार्यालयों (दफ्तरों) पर सीबीआई की छापेमारी जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दिल्ली में उनके आवास पर सीबीआई छापेमारी पर कहा है, श्री ग्रोवर और मुझे उन मानवाधिकार कार्यों के लिए टारेगट किया जा रहा है जो हमने वर्षों से किए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई छापेमारी की आलोचना की है।केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है, मैं वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और उनके पति आनंद ग्रोवर के ऑफिस और घर पर सीबीआइ छापेमारी की निंदा करता हूं। कानून को अपना काम करते रहना चाहिए, लेकिन जो दिग्गज सारी ज़िन्दगी कानून के शासन और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई साफ-साफ बदले की कार्रवाई है।
सीबीआई ने इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के मुंबई और दिल्ली दोनों जगह स्थित घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने इंदिरा जयसिंह और उनके पति आनंद ग्रोवर के खिलाफ विदेशी योगदान अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने दंपत्ति पर विदेशी योगदान का दुरुपयोग करने और भारत के बाहर धन खर्च करने का आरोप लगाया है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100