सीधी भाजपा जिला अध्यक्ष ने घर घर तिरंगा अभियान की ली समीक्षा बैठक

भाजपा जिला अध्यक्ष ने घर घर तिरंगा अभियान की ली समीक्षा बैठक

अब आम नागरिक घरों में सम्मान के साथ 24 घंटे लहरा सकते हैं तिरंगा
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव के विशेष वर्ष में भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना घर-घर तिरंगा अभियान की जिला समीक्षा बैठक की। जिसमें जिला अभियान टोली डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ विक्रम सिंह चौहान ,जिला महामंत्री अशोक पटेल के साथ-साथ जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री डा मनोज मिश्रा, मनोज कोल, नगरीय निकाय के प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, कार्यालय मंत्री रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति को शामिल होना है। सरकार अपने स्तर से प्रयास कर रही है। इस प्रयास में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जी जान लगाकर, हर घर में भारत की आन ,बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराना चाहिए। तिरंगा स्वयं के बजट से लगाएं तो और आनंद आएगा। बूथ स्तर से लेकर साधारण कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर एक की इस अभियान में प्रमुख जिम्मेवारी रहेगी। उन्होंने सभी प्रभारियों से आग्रह किया कि वे व्यापक योजना रचना कर के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाएं।
अभियान टोली के वरिष्ठ सदस्य भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने अभियान की पृष्ठभूमि एवं करणीय कार्य को विस्तार से बताया। डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि युवा मोर्चा तिरंगा बाइक रैली विशेष रुप से ग्राम ग्राम तक करेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। गांव से लेकर शहर तक चारों दिशाओं में, गली-गली और घरों घरों में केवल और केवल तिरंगा ही तिरंगा दिखना चाहिए। श्री त्रिपाठी ने अभियान में चलने वाली कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी एवं जिम्मेदारियों का पुनर स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 24 घंटे सम्मान के साथ हम घरों में तिरंगा फहरा सकते हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान ने किया।
