नेत्र विशेषज्ञ डॉ० लक्ष्मण पटेल को शासन द्वारा किया गया सम्मानित

नेत्र विशेषज्ञ डॉ० लक्ष्मण पटेल को शासन द्वारा किया गया सम्मानित

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
वर्ष 2021-22 में जिला चिकित्सालय सीधी में मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं उपचार के लिए डॉ० लक्ष्मण पटेल नेत्र विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सीधी को राज्य स्तर पर शासन द्वारा सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ० लक्ष्मण पटेल द्वारा विगत वर्षों में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय सीधी में समर्पित सेवा भाव से निरंतर सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं उपचार किया जाता रहा है। वर्ष 21-22 में भी उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शासन द्वारा 20 जुलाई को प्रदेश स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सीएमएचओ डॉ० आई. जे.गुप्ता एवं सिविल सर्जन डॉ० देवेंद्र सिंह द्वारा डॉ० पटेल एवं उनकी सर्जन टीम को बधाई ज्ञापित किया गया।
