सीधी पुलिस ने जन चेतना शिविर का किया आयोजन!

सीधी पुलिस ने जन चेतना शिविर का किया आयोजन!

स्कूली छात्रों के साथ ग्रामीण जनों को अपने अधिकारों एवम कर्तव्यों के प्रति किए जागरूक!
धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक को पंचायत भवन परिसर पनवार थाना जमोड़ी में जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजाक गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामसिंह पटेल, थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा, एवम पुलिस स्टाफ तथा स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना की दिशा में बनाए गए कानून अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधानों एवम योजनाओं, साईबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध एवम यातायात नियमों से अवगत कराना रहा ।
उप पुलिस अधीक्षक अजाक गायत्री तिवारी एवम थाना प्रभारी अजाक रामसिंह पटेल द्वारा अनुसूचित जाति
जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधान एवम शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया।सभी को बताया गया कि सर्वप्रथम आप सभी समय से अपना एवम अपने परिवार के सभी सदस्यों का जाति प्रमाण पत्र बनवाए, सभी का बैंक में खाता खुलवाएं जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में राहत राशि एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साईबर अपराधों के संबंध में लोगो को चेताया गया की फोन पर लुभावने ऑफर के चक्कर में अपनी गुप्त जानकारियों को कतई साझा न करें , अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें साथ ही साथ महिलाओं एवम बच्चों संबंधी अपराध के बारे में भी बताते हुए गुड टच तथा बैड टच के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में अंत में कार्यक्रम में आए सभी लोगो को अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधित पैंपलेट बटवाया गया, ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु तथा मोटरसाइकिल बिना हेलमेट के न चलाने की अपील की गई एवम कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेझिझक थाना आए एवं अपनी समस्या से अवगत कराएं। सीधी पुलिस 24 घंटे सातों दिन आपकी सहायता में तत्पर है।
