विश्व क्षय दिवस पर रैली और कार्यशाला हुए आयोजित

विश्व क्षय दिवस पर रैली और कार्यशाला हुए आयोजित

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2022 के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आई. जे. गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला क्षय अधिकारी डॉ0 हिमेश पाठक द्वारा जिला स्तरीय जन जागरूकता

रैली एवं कार्यशाला का आयोजन कराया गया। सी.एम.एच.ओ. डॉ0 गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया तत्पश्चात जी. एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया गया। डॉ0 गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिले में टी.बी. रोग की जांच, दवाई, रोकथाम की समस्त सुविधाएं उपलब्ध है। वर्तमान में डॉट्स कार्यक्रम के अंतर्गत सभी क्षय रोगियों की निशुल्क जांच एवं इलाज की व्यवस्था है इस कार्यक्रम में 95 प्रतिशत रोगी रोग मुक्त हो जाते हैं, जांच की गुणवत्ता दोगुने से ज्यादा है, इस बीमारी के फैलाव एवं समाज में रोग की कमी आई है, गरीबी कम हुई है मृत्यु दर कम हुई है, 2 से 3 वर्ष इलाज अवधि को घटाकर 6 से 8 माह तक लाया गया है, एचआईवी संक्रमित रोगी के जीवन अवधि में वृद्धि हुई है, निरंतर दवा प्रदाय के कारण ट्रीटमेंट फेल्योर व एम डी आर में कमी आई है। तथा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉट्स स्वास्थ सेवा को मजबूत करता है। वर्तमान में प्रतिमाह क्षय रोगियों को इलाज के दौरान 500 रुपए उनके सीधे खाते में प्रदाय किया जाता है। उन्होंने बताया कि डॉट्स के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली दवाइयां बड़ी ही प्रभावशाली है।

यदि रोगी द्वारा समय पर नियमानुसार दवाई का सेवन किया जाता है तो निश्चित ही 6 से 8 महीने में वह रोग मुक्त हो जाएगा। लेकिन दवा की खुराक नियमित समय पर नहीं लेने पर दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है और रोग की जटिलता बढ़ जाती है, इसे ही एम.डी.आर. कहते हैं। ऐसी स्थिति में रोगी को ठीक होने में 2 से 3 वर्ष या उससे अधिक लग सकते हैं। जिला क्षय अधिकारी डॉ0 पाठक इस अवसर पर यातायात पुलिस एवं पुलिस विभाग तथा ऑटो ड्राइवर एवं बस स्टाफ को टी.बी. मुक्त भारत के लोगो वाले मास्क वितरित किए और सभी आमजन से अपील किया कि किसी को भी 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी आए तो टी.बी. की जांच अवश्य कराएं जांच में टी.बी. रोग पाए जाने पर डॉट्स पद्धति की दवाओं का सेवन करें। इस कार्यक्रम के दौरान जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के तथा जिला क्षय कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
