सीधी जिले में शुरू हुई चुनाव के तर्ज पर पुलिस अभियान यातायात रैली कार्यक्रम में शामिल हुए जिला प्रथम न्यायाधीश सीधी, कलेक्टर सीधी, पुलिस अधीक्षक सीधी,! कांग्रेस पार्टी ने पुल को लेकर निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप! भारत स्काउट गाइड का 22 फरवरी को उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के सभागार में होगा कार्यक्रम !!

0 64
AD Top-1 728×100

चुनाव के तर्ज में निकाली गई वाहन रैली सड़क सुरक्षा यातायात में दिए हरी झंडी, न्यायाधीश, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक हुए शामिल!

 

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

 

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम शुभारंभ समारोह दिनांक 21 फरवरी 2022 थाना यातायात जिला सीधी में प्रथम न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा, सीजीएम सीधी, कलेक्टर सीधी, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ,जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ वन मंडल सीधी ,पहुंचकर बहन को हरी झंडी दिखाकर

 

सड़क सुरक्षा अभियान पर शामिल रहे जिस तरह से प्रथम न्यायाधीश ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे न्यायाधीश कोर्ट के भी शामिल रहेंगे जो भी नियम का पालन नहीं करेंगे उनके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी, इसी कड़ी में सीधी कलेक्टर ने भी सड़क सुरक्षा पर से स्कूल हो एवं सड़कों में चलने वाले व्यक्ति सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें इसके पूर्व में घटनाएं हो चुकी थी जो आप दोबारा घटना न हो, इसी कड़ी में सीधी भी अपनी बात सड़क सुरक्षा अभियान पर ध्यान दिलाते रहे सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव श्रीवास्तव ने सभी पत्रकारों का सहयोग हो प्रचार प्रसार सड़कों को लेकर गंभीरता सभी बहनों पर होगी चलानी अगर नियम से पालन नहीं करेंगे, तो उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले ने भी अपनी बात करती हुई प्रकाश डालते हुए इस समय हाई स्कूल हाई सेकेंडरी में परीक्षा चल रही है हम छोटे बच्चों को स्कूल में जाकर भी सड़क सुरक्षा का नियम पालन करते रहेंगे, सीधी जिला पंचायत सीईओ ने भी अपनी बात रखी कि हम इसके पूर्व में भी वाहन चलाते स्कूल कॉलेजों में पढ़ रहे थे तो हमारा एक्सीडेंट हो गया था और हमें लगभग 2 महीने से अधिक समय लगा था ठीक होने में परिवार में किसी कि सड़क सुरक्षा में हेलमेट और फोर व्हीलर में नियम का पालन करें इसी तरह डीएफओ क्षितिज कुमार ने भी अपनी बात करते रहे सड़क सुरक्षा को लेकर सफल बनाने के लिए अपना सहयोग बराबर पुलिस के साथ में सहयोग बनाने के लिए बराबर है,

 

थाना यातायात प्रभारी कल्याणी पाल कार्यक्रम में शामिल सूबेदार भागवत पांडे मंच का संचालन करते हुए।

 

 

00000000000000000000000

 

गऊघाट पुल पर किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है प्रशासन :-कांग्रेस

 

 

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार

 

सीधी से पटपरा मार्ग पर स्थित गऊघाट पुल की हालत जीर्ण हो चुकी है छुटपुट दुर्घटनाएं पुल में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण होती रहती हैं लेकिन जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग लगता है किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है क्योंकि जीर्ण पुल की मरम्मत का कार्य अभी तक नहीं कराया गया है आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि गत दिवस एक बस और जीप में पुल पर स्थित गड्ढे की वजह से आपस में टक्कर हो गई और बस नदी में गिरने से बची घटना से बड़ी जन हानि हो सकती थी पिछले दिनों विधायक निधि द्वारा पुल की मरम्मत के लिए ₹पांच लाख की राशि देने की घोषणा की गई थी उस राशि का भी कुछ अता पता नहीं चला और ना ही मरम्मत का कार्य हुआ जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि जल्द से जल्द उक्त पुल की मरम्मत का कार्य कराया जाए अन्यथा संभावित किसी बड़ी दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग जिम्मेदार होगा

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा कि सीधी से पटपरा मार्ग पर स्थित पुल का निर्माण कुवर दाऊ अर्जुन सिंह जी के द्वारा कराया गया था तब से लेकर आज तक उस पुल में कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है आए दिन पुल पर गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं घटित होती हैं प्रशासन से आग्रह है कि बड़ी दुर्घटना घटित होने के पहले अपनी नींद से जाग जाए और पुल का मरम्मत का कार्य कराया जाए

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि प्रशासन को उक्त गौ घाट पुल की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए जिससे आने वाली किसी बड़ी घटना से बचा जा सके

युवा कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों के विकास ने कल रात में गऊघाट में एक बड़े हादसे को अंजाम देते-देते ईश्वर की कृपा ने बचा लिया। वर्तमान सिस्टम बड़ी दुर्घटना के इंतजार में रहता है। ठीक इसी प्रकार तुर्रा घाटी में ओवरलोड बालू के ट्रक जाते हैं जो किसी न किसी दिन बड़ी घटना को निमंत्रण दे रहे हैं परन्तु पूरा सिस्टम (नेता से लेकर कोतवाल तक) उगाही में मस्त हैं।

जिला मीडिया प्रभारी आकाश राज पांडे ने कहा कि सीधी का प्रशासन हमेशा किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागता है लेकिन गौ घाट पुल पर यह छोटी-छोटी घटनाएं किसी बड़ी घटना का संकेत दे रहे हैं अतः लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर के तत्काल मरम्मत का कार्य कराएं।

पंकज सिंह

अध्यक्ष

आईटी एवं सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी सीधी म.प्र.

।

 

000000000000000

 

 

विश्वविद्यालय के कुलपति व कलेक्टर भारत स्काउट गाइड संघ कार्यक्रम में 22 फरवरी को होंगे सीधी में शामिल!

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

 

सीधी भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ सीधी के तत्वाधान में स्काउट एवं गाइड के संस्थापक लार्ड वेडेन पावेल साहब के जन्मदिवस पर आयोजित विश्व चिंतन दिवस का कार्यक्रम 22 फरवरी को अपराह्न दो बजे से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रींवा के कुलपति डॉ राजकुमार आचार्य के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर मुजीबर्रहमान खान की अध्यक्षता तथा भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे, जिला आयुक्त स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, जिला आयुक्त गाइड डा स्वेता सिंह की विशेष उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें जिले के विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र – स्काउट एवं गाइड शामिल होंगे।

 

स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव एवं वरिष्ठ शिक्षक हरि शंकर पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विद्यालयों को आदेश जारी हो चुके हैं। सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।

उक्त जानकारी

सुरेन्द्र मणि दुबे

जिला अध्यक्ष

भारत स्काउट एवं गाइड संघ जिला सीधी मध्य प्रदेश ने दी।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100